गाड़ी टकराने के बाद हुई कहासुनी, गमछे से गला घोटकर चौकीदार की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 08:05 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गाड़ी टकराने को लेकर शुरू हुए विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि चौकीदार जयपाल को अपनी जान गवांकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गाड़ी ड्राइवर ने चौकीदार की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और अपने दोस्त को बुलाकर शव को फर्रूखनगर में वजीराबाद रोड के पास फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को  फरुखनगर वजीरपुर रोड केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरोपियों की पहचान कमल निवासी मोहम्मदपुर गुरुग्राम व हरिशंकर निवासी गांव अबुतलीवपुर जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कमल गाड़ी चलाता है। 19 जुलाई की रात को जब कमल गाड़ी पीछे कर रहा था तो गाड़ी जयपाल को लग गई जिस पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी कमल ने जयपाल के डंडा मारा। कमल ने यह बात किसी को नहीं बताने को कहा। इसके बाद दोनों शराब पीने के लिए ठेके पर गए जहां पर ठेका बंद मिला। इसके बाद दोनों में फिर से कहासुनी हो गई जिस पर आरोपी ने गमछा से गला घोटकर जयपाल की हत्या कर दी तथा उसके बाद उपरोक्त आरोपी हरिशंकर को फोन करके बुलाया तथा शव को फरुखनगर-वजीरपर रोड पर साइड में फेंक दिया।

 

आपको बता दें कि 20 जुलाई को फर्रूखनगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि 19 जुलाई की रात को उसके पिता जयपाल (उम्र-57 वर्ष) निवासी गांव मोहम्मदपुर, गुरुग्राम चौकीदारी करने के लिए गांव में गए थे, लेकिन वह सुबह घर पर नहीं आए। जब यह उनको ढूंढते हुए जिस मकान में चौकीदारी करते थे वहां पर गए तो वह वहां पर भी नहीं मिले।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। 20 जुलाई को एक शव फर्रूखनगर-वजीरपुर रोड पर मिला जिसकी पहचान जयपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें जयपाल की गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई जिस पर पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अब इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static