Jind Accident: नशे में धुत बाइक सवार युवक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला व बच्चा घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 12:28 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद के पिंडरा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने  ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छोटा बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जींद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे की हालत में था जिसके कारण यह घटना घटी। बाइक पर एक छोटा बच्चा आगे बैठा हुआ था और एक महिला पीछे बैठी हुई थी। बाइक सवार जींद से गोहाना की तरफ जा रहा था तो रास्ते में पिंडारा फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ई रिक्शा में बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिसमें एक छोटा बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static