नशे में बड़ी वारदात: दो भाइयों ने बड़े भाई व भाभी पर किया हमला, हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 02:50 PM (IST)

भिवानी : भिवानी जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। जहां जिले के गांव गारनपुरा खुर्द में बीती रात तीन सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। जबकि दो भाइयों ने अपने बड़े भाई और भाभी के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा शराब के नशे में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। गारनपुरा निवासी महिला मरमण के तीन लड़के राजेंद्र, सुरेश व सबसे छोटा रोहताश है। महिला ने शिकायत में बताया कि बड़ा लड़का राजेंद्र शादीशुदा था। सुरेश व रोहताश अविवाहित हैं। महिला ने बताया कि राजेंद्र व उसकी पत्नी अलग घर में रहते हैं। वहीं रोहताश व सुरेश हमारे साथ रहते है। बुधवार को रात के समय दोनों शादी से वापस घर लौटे थे। दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रोहताश व राजेंद्र की आपस में कहासुनी हो गई। 

वहीं सुरेश व रोहताश दोनों भाइयों ने मिलकर बड़े भाई राजेंद्र व भाभी काजल के दोनों हाथ बांधकर चटनी वाले सोटे से सिर में चोट मारी। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। काजल व राजेंद्र के सिर व मुंह से काफी खून निकल रहा था। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सिर मे लगी चोटों  के कारण पुत्रवधू काजल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर सुरेश व रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static