अवैधा कॉलोनियों पर विभाग का चला पीला पंजा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 08:34 PM (IST)
फर्रुखनगर, (ब्यूरो): क्षेत्र फर्रुखनगर स्थित ताजनगर फ्लाईओवर के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोडफ़ोड़ मंगलवार को डीटीपी मनीष यादव व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेंद्र व एसटी प्रशांत की टीम द्वारा किया गया।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीपीटी के पीले पंजे ने ताजनगर फ्लाईओवर के पास 15 डीपीसी व बावड़ा बांकीपुर झंकार कॉलेज के पास तीन दुकानों को पीले पंजे की सहायता से नेस्तनाबूद किया कर दिया। इसके अलावा झुंड सराय गांव पर तीन-चार एकड़ में की गई चारदीवारी को पीले पंजे द्वारा ध्वस्त किया गया। तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के दौरान 2 जीसीबी व 70-80 पुलिस कर्मी मौजूद रहे।