हरियाणा में अपराधों को रोकने के लिए दुर्गा वाहिनी पुलिस दल का गठन किया जाएगा:  सीएम खट्टर

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर): हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए दुर्गा वाहिनी पुलिस दल का गठन करने का फैसला किया है। ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा, महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए 1000 महिला कॉन्स्टेबल और महिला स्वयंसेवकों की भी भर्ती की जाएगी।

सीएम आज विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा के लिए वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले महीने राज्य सरकार के एक और कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा को एक सुधार के रूप में लिया जाएगा।

राज्य सरकार ने हर महीने एक सुधार शुरू करने का फैसला किया है। अब तक इस श्रृंखला में तीन सुधारों की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी यौन शोषण और अपराध के मामले में संबंधित उपायुक्त को पीडि़त परिवार से मिलना चाहिए।

साथ ही राज्य सरकार तरफ से सभी संभावित सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को पीडि़त के परिवार की उस मांग को स्वीकार करने में संकोच नहीं करना चाहिए। जिसे पूरी करने में वे सक्षम हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर की अन्य मांगें राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार स्वीकार की जाएंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static