हमें भाजपा, कांग्रेस का बताने वाले राजस्थान में कर रहे भाजपा का प्रचार : दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 07:45 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में हुई दोफाड़ के बाद नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज इनेलो नेता और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें (दुष्यंत और उनके समर्थकों को) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस का बताने वाले चौटाला खुद राजस्थान में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।

PunjabKesari, Dushyant chautala

 उन्होंने कहा, "अब जनता तय करे कि भाजपा के हम हैं या वे लोग।" दुष्यंत ने दावा किया कि उनकी नई पार्टी प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा व इनेलो का विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि नौ दिसंबर को जींद में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन से प्रदेश की राजनीति की दशा व दिशा बदलेगी।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश में सभी दस लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बीच बड़ोपल के सरपंच प्रतिनिधि एवं बिश्नोई समाज के नेता जोगिन्द्र बिश्नोई ने आज कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थकों सहित सांसद दुष्यंत चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static