शंभू बॉर्डर पर मोर्चा संभालेंगे दुष्यंत, अभय रखेंगे लालडू बॉर्डर पर नजर

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 02:49 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह):SYL के मुद्दे को लेकर इनेलो 10 जुलाई को प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला सिरसा पहुंचे अौर कार्यकर्त्ताअों की ड्यूटियां लगाई। वहीं दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि 10 जुलाई को हरियाणा में लगने वाले पंजाब के सभी बॉर्डर सील किए जाएंगे। 
PunjabKesari
दुष्यंत ने कहा कि डबवाली, टोहाना, अंबाला और जींद के नरवाना के साथ लगने वाले पंजाब के सभी बॉर्डर पर इनेलो के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इनेलो के सभी नेताओं की अलग-अलग ड्यूटियां लगा दी गई हैं। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर दुष्यंत खुद मोर्चा संभालेंगे तो लालडू बॉर्डर पर अभय चौटाला मोर्चा संभालेंगे। बाकी जींद के नरवाना सहित अन्य जगह इनेलो के विधायक और संसद मोर्चा संभालेंगे। दुष्यंत ने कहा हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होगा, अगर सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग किया तो उसका विरोध किया जाएगा। हरियाणा की सभी पार्टियों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए, जिससे प्रदेश की जनता को उसका हक़ मिल सके।
PunjabKesari
इस दौरान इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री हूडा पर भी तंज किया। दुष्यंत बोले हुड्डा किसान हितैषी होने की बात करते हैं, जब सत्ता में थे तो हुड्डा ने किसानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किए थे। हुड्डा ने किसानों को लूटने के साथ उन्हें पिटवाने का काम भी किया था। दुष्यंत ने हुड्डा की किसान पंचायत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा की हर किसान पंचायत में वे ही लोग हैं, नया कोई भी आदमी हुड्डा के साथ नहीं जुड़ा है। हुड्डा घबराहट में ऐसा काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static