सीट बंटवारे को लेकर दुष्यंत चौटाला का बयान, बोले- NDA के साथ बैठक के बाद होगा फैसला

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 05:55 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक): देश में लोकसभा चुनाव में कुछ समय बचा है। वहीं हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन दोबारा होने पर संशय बरकरार है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोनीपत पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अभी उत्तर भारत में बीजेपी NDA के घटक दलों के साथ कोई बैठक नहीं कर पाई है, जल्द ही ये बैठक होगी। जिसमें लोकसभा में सीटों के बंटवारे पर बात होगी, लेकिन हम सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही NDA के साथ बैठक होगी, जिसमें लोकसभा में सीटों के बंटवारे पर बात होगी लेकिन हम सभी सीटों पर तैयारी कर रही है, वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी लेकिन उन्हें बैसाखी की जरूरत आन पड़ी है, इस चुनाव के बाद वो भी खत्म हो जाएगी।

गठबंधन पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी बीजेपी पार्टी के साथ बैठकर चल रही हैं अभी हम कुछ भी नहीं कह सकते, बात तैयारी की करें तो जेजेपी पार्टी भी हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। आने वाली 13 मार्च को हिसार में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। 13 मार्च को अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन है और हमारी पार्टी उसे रैली में पूरा जोर लगा रही है।

सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण

पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम दिखाई दे रही है आज सोनीपत के खरखोदा पहुंचे जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पार्क में बाई फुले की 21 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। सावित्रीबाई फुले पूरे देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं और उनसे महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है। सावित्रीबाई फुले की एक बहुत अच्छी बात थी कि शिक्षा वह चाबी है जो भविष्य के सभी बंद तालों को खोल सकती है और आप सभी को सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए कि किस तरह वह शिक्षा की राह पर चली थी और उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से ये साफ हो गया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी को भी बैसाखी की जरूरत है। ये कांग्रेस पार्टी का आखिरी लोकसभा का चुनाव होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static