मानसून सत्र में दुष्यंत चौटाला बोले- हरियाणा के होडल में बनाए जाएंगे 4 रेलवे ओवरब्रिज

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 01:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि होडल में चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। होडल रोड पर गोरौटा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनेगा। रेलवे से मंजूरी मिलते ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। बुलवाना से चमेलीवन सड़क पर आरओबी/आरयूबी पर जगह उपलब्ध नहीं है, फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जा रही है। बनचारी से डाकोरा सड़क पर आरओबी बनेगा। मितरोल से दीघोट सड़क पर भी आरओबी बनेगा। दिल्ली-मथूरा रोड से मरोली गांव जाने वाली सड़क पर जल्द ही आरओबी बनेगा, इसके लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में चंद्रयान-3 को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन किया। सीएम ने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताया और बधाई दी। 

वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आए प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। हुड्डा ने कहा कि इसमें 5 से 7 साल का नहीं आजादी के 75 वर्ष में सभी पीएम और इसरो के वैज्ञानिकों का सहयोग है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीएम मोदी का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच नोक-झोंक हुई। वहीं विज और हुड्डा के बीच तीखी बहस भी हुई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static