हरियाणा के इस जिले में आया भूकंप, 2.4 रही तीव्रता...धरती हिलने से सहमे लोग घरों से निकले बाहर

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 01:42 PM (IST)

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज भूकंप आया। यहां एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा। पहली बार भूंकप सुबह 10:54 बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही।

भूकंप को 4 जोन में बांटा

भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static