ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हरियाणा के दिनेश का नाम वॉर मेमोरियल पर दर्ज, भारत के 6 जवानों ने दी थी शहादत

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 03:10 PM (IST)

पलवल (दिनेश कुमार) : ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3डी वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल के त्याग चक्र में ग्रेनाइट की 16 गोल दीवारें हैं, जिन पर आजादी के बाद से देश के लिए अपनी जान देने वाले हर सैनिक का नाम, रैंक और यूनिट लिखी हैं।

पहलगाम में की गई थी 26 टूरिस्ट की हत्या 

दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 टूरिस्ट की हत्या की गई थी। भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे। भारत पाकिस्तान के बीच 4 दिन हवाई युद्ध चला था। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था। 

PunjabKesari

हरियाणा के पलवल जिला के गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले लांस नायक दिनेश कुमार पुंछ में तैनात थे। पाकिस्तानी गोलीबारी के जवाब में 4 साथियों के साथ मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में शहीद हो गए थे। सरकार द्वारा शहीद दिनेश कुमार को दिए गए सम्मान को लेकर शहीद की पत्नी सीमा देवी ने कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा शहीद दिनेश कुमार के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई गई है। शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। गांव का नाम शहीद दिनेश कुमार के नाम पर रखा गया है। स्कूल व पार्क का नाम भी शहीद के नाम पर रखा गया है। सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया है। शहीद की पत्नी को एजुकेशन विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी दी गई है। जिसके लिए सरकार का आभार प्रकट किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static