ED Raid in Haryana: BJP नेता के ठिकानों पर ईडी की रेड, कुछ दस्तावेज व 4 सूटकेस लेकर लौटी टीम

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 02:49 PM (IST)

 कुरुक्षेत्रः कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार आधी रात को अपनी कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद टीम लौट गई।   बताया जा रहा है कि टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज व तीन से चार सूटकेस लेकर गई है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें नकदी थी।

वीरवार को दोपहर के करीब टीम संदीप के शाहाबाद स्थित आवास व गांव यारा स्थित फैक्ट्री पर अचानक दस्तक दी थी।  किसी को आवास व फैक्ट्री में आने-जाने नहीं दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान संदीप व उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे और टीम को भी पीछे के दरवाजे ही प्रवेश करना पड़ा था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static