इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता: धनपत सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रदेश में 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव के बाद आज घोषित नतीजों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता है।

उन्होंने कहा कि इन निकायों में  लगभग 20 लाख मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग का अधिकार था। लगभग सभी परिणाम घोषित कर दिए गए है ड्रॉ आफ लॉटस की कोई स्थिति नहीं आई। उन्होंने एनआईसी का भी आभार व्यक्त किया जिन्हों ने पल-पल की जानकारी आयोग के पोर्टल पर अपलोड की है। उन्होंने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड  थे। इसमें 54 वार्ड एससी, 36 एससी महिलाओं, 123 महिलाओं के लिए तथा 243 वार्ड अनारक्षित थे। इसी तरह नगर पालिका में कुल 432 वार्डो में 53 एससी, 37 एससी महिलाओं, 116 महिलाओं के लिए तथा 226 वार्ड अनारक्षित थे। धनपत सिंह ने चुनाव में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों व जनता व प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम  के रूप में कार्य किया और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static