विधानसभा की 29 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: झींडा

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में विधानसभा चुनावों में करीब डेढ़ साल का समय शेष है। शिरोमणि अकाली दल बादल की विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद हरियाणा सिख समाज विकास संस्था व जनता अकाली दल अलग-अलग सक्रिय हो गया है। सिख समाज विकास संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी हैं जबकि नवगठित जनता अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा। दोनों ही बादल के प्रबल विरोधी हैं। कभी दोनों नेता एक , लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग अलग हैं लेकिन लक्ष्य शिरोमणि अकाली दल को भविष्य में हरियाणा के विधानसभा और एस.जी.पी.सी. चुनावों में हराना है। 

जहां हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एडहॉक) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते जनता अकाली दल का गठन कर चुके हैं, वहीं कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान दीदार सिंह नलवी ने धार्मिक संस्था हरियाणा सिख समाज विकास संस्था बनाई। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद जनता अकाली दल सिख बाहुल्य 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह जिले सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, जींद, पानीपत और फरीदाबाद हैं।
 

हरियाणा में करीब 20 लाख सिख मतदाता हैं। झींडा का कहना है कि विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी इन जिलों की 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव आयोग के पास चुनाव निशान के लिए आवेदन किया हुआ है। चुनाव के वक्त यदि कोई उनकी विचारधारा से सहमत है तो वह उस दल के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। नलवी से उनके दल का कोई लेना-देना नहीं। शिरोमणि अकाली दल के पास हरियाणा के कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से एक विधायक हैं। वहीं हरियाणा सिख समाज विकास मंच के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी का कहना है कि उनकी संस्था धार्मिक  है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static