कुरुक्षेत्र: 3500 का डीजल भरवाकर भगाई गाड़ी, सेल्समैन खिड़की खोल अंदर घुसा, कैश के लिए 1 KM तक कार में हाथापाई
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 08:29 AM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में शुगर मिल के पास सरकारी पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर वर्ना कार ने ड्राइवर बगैर पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी। ड्राइवर के पैसे नहीं देने का शक हुआ तो सेल्समैन कार का कंडक्डर साइड का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया। दोनों के बीच करीब 1 किलोमीटर दूर तक हाथापाई भी हुई।
बाद में आरोपी ड्राइवर कार पलटने के डर से सेल्समैन को कार से धक्का देकर फरार हो गया। वर्ना कार के आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी ने अपनी कार में साढ़े 3 हजार रुपए का डीजल भरवाया था। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हाथ में पैसे दिखाए, फिर अचानक कार दौड़ा दी
पेट्रोल पंप के सेल्समैन लब्बू सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक सफेद वरना कार पेट्रोल पंप पर आई। ड्राइवर ने साढ़े रुपए का डीजल भरवाया। उसके हाथ में कैश था, इसलिए किसी तरह का शक नहीं हुआ। डीजल भरने के बाद कैश लेने गया तो ड्राइवर ने 500-500 के नोट हाथ में पकड़े हुए थे।
पैसे लेने के लिए कार में चढ़ा
खिड़की के पास जाते ही ड्रावइर ने अगले ही पल कार स्टार्ट कर दी। उसे लगा कि ड्राइवर पैसे दिए बिना भाग जाएगा। इसी वजह से उसने कार का दरवाजा खोल लिया। ड्राइवर ने कैश नहीं दिया, तो वह सीट पर बैठ गया। इस दौरान आरोपी ने लाडवा की ओर अपनी कार दौड़ा। उसने आरोपी ड्राइवर से कैश पकड़ लिया।
कैश को लेकर हुई हाथापाई
इसके बाद दोनों के बीच कैश को लेकर हाथापाई हुई। आरोपी एक हाथ से कार ड्राइव कर रहा था और दूसरे से उसने कैश पकड़ रखा था। उसने ड्राइवर से कई बार कार रोककर कैश देने की बात कही, लेकिन उसने और स्पीड से कार दौड़ा ली। तब उसने हाथापाई की वजह से कार पलटने की धमकी दी।
पैसे छोड़ने पर कार रोकी
सेल्समैन के मुताबिक, तब भी आरोपी ने कार नहीं रोकी और पैसे छोड़ने पर कार रोकनी की बात कही। जान बचाने के लिए उसने पैसे छोड़ दिए, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। पंप से करीब एक किलोमीटर दूर लाकर उसने चलती कार से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और खुद फरार हो गया।
जूता फट गया, बाल-बाल बची जान
चलती कार से नीचे उतरते समय उसका जूता फट गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। कार पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कुछ देर बाद उसके साथी पहुंचे, जिनके साथ वह वापस पंप पर आया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।