3 फरवरी से चंडीगढ़ में ईवी एक्सपो-2023 का आगाज, देशभर की वाहन निर्माता कंपनियां होंगी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 09:25 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में तीन फरवरी से इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को एक छत तले आम जनता के लिए प्रदर्शित करेंगी।

 

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे पहले ईवी एक्सपो-2023 के बारे में जानकारी देते हुए चैंबर के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष प्रणव गुप्ता, पंजाब चैप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा तथा चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि तीन फरवरी को शुरू होने वाले ईवी-एक्सपो का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित द्वारा किया जाएगा।

 

प्रणव गुप्ता के अनुसार सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं लेकिन उपभोक्ताओं में इन योजनाओं के प्रति जागरूकता नहीं है। जिसके चलते इस एक्सपो के माध्यम से शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता तथा भविष्य के लाभ के बारे में बताया जाएगा। प्रणव गुप्ता के अनुसार चार फरवरी को इस कार्यक्रम में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। गुप्ता ने कहा कि दोपहिया, चौपहिया, बस और साइकिल सहित इलेक्ट्रिक वाहन हमारे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और खरीद पर विभिन्न नीतियां बनाई हैं, लेकिन जनता में इसके लाभों के बारे में जागरूकता की कमी है। 

 

चैंबर के पंजाब चैप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा ने बताया कि पीएचडीसीसीआई का उद्देश्य सभी हितधारकों को भविष्य के लिए तैयार करना और पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी गतिशीलता उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। करण गिल्होत्रा के अनुसार चार फरवरी को शाम के सत्र में पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर पंजाब की ईवी-पॉलिसी के बारे में उद्यमियों के बारे में चर्चा करेंगे।

 

चैंबर के चंडीगढ़ चेप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि चंडीगढ़ में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन 50 में से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को पेश कर रही हैं। चैंबर द्वारा एक ही छत तले न वाहन निर्माता कंपनियों तथा खरीददारों को एकत्र किया जा रहा है। यह आयोजन चंडीगढ़ वासियों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को समझने में मददगार साबित होगा।

 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static