कर्मचारियों ने किया अधीक्षक अभियंता कार्यालय का घेराव, नदारद रहे अधिकारी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 07:42 PM (IST)

हिसार(विनोद): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की पब्लिक हेल्थ ब्रांच हिसार ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान रमेश आहूजा ने की। जबकि इसका संचालन ब्रांच सचिव अभयराम फौजी ने किया। कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया तो अधीक्षक अभियंता अपने कार्यालय से नदारद मिले।

PunjabKesari, haryana

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार के पत्र अनुसार कच्चे कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन मिलना चाहिए व ईपीएफ के खाते खोले जाने चाहिए, परंतु इसके बिल्कुल विपरित हो रहा है। विभाग के अधिकारी ने सरकारी पत्र के साथ-साथ श्रम कानूनों की अवहेलना कर कच्चे कर्मचारियों का तीन महीने के वेतन को रोका हुआ है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वेतन न आने के कारण कर्मचारी दीपावली जैसे त्योहार को मनाने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर अब भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो यूनियन द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी विभागीय प्रशासन की होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static