किराए को लेकर महिला ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटवाया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 08:51 PM (IST)

गुड़गांव,(पवन कुमार सेठी) : ई-रिक्शा  चालक को महिला से दस रुपये के लिए बहस करना मंहगा पड़ गया। महिला ने फोन कर दो युवकों को बुलाकर बेरहमी से पिटवाया और जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अवस्था में ई-रिक्शा चालक को राहगीरों ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक महिला और उनके जानकारों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/GurugramKesari पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के सुपौल निवासी संतोष कुमार झा ने बताया कि वह परिवार के साथ पालम विहार धर्म कॉलोनी में रहता है। 15 जून रात को साढ़े आठ बजे के लगभग एक महिला को  बख्तावर चौक से 20 रुपये में बात कर बैठाया था। उसके बाद ई-रिक्शा में सवार कुछ सवारियां साइबर पार्क के पास उतर गई। महिला ने सेक्टर-44/45 की रेड लाइट पर उतरने के लिए ई-रिक्शा को रूकवाया। उसके बाद महिला ने दस रुपए दिए, जबकि महिला को बाकी दस रुपये मांगने पर बहस शुरू हो गई। महिला और उसकी काफी देर तक बहस हुई। जिसके बाद महिला ने फोन कर दो युवकों को फोन कर बुलवाया।

 

उसके बाद ई-रिक्शा में महिला दोबारा बैठ गई और हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन से सौ मीटर पर ई-रिक्शा  को रूकवाया। उसी दौरान पहले से खड़े दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में उसको रोड़ पर छोड़ कर चले गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच करने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static