महीने बाद भी दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने CM को दी शिकायत

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 12:03 PM (IST)

यमुनानग(ब्यूरो): फर्कपुर थाना क्षेत्र की महिला ने सी.एम. के नाम शिकायत भेजी है। उसका कहना है उसने 19 जून 2018 को नंद लाल वासी हरनौल के खिलाफ धारा-323, 376, 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करवाया था। मामले को दर्ज हुए 1 महीने से अधिक  समय हो गया है। अब तक नामजद की गिरफ्तारी नही की गई। महिला ने बताया कि नामजद 3-4 साल पहले उसकी एजेंसी में जहां वह नौकरी करती थी आया था। उसने उसे लालच दिया कि वह उसकी अच्छी जगह नौकरी लगवा देगा और अच्छे घराने में शादी करवा देगा।
 

नौकरी के बहाने वह उसे हिमाचल प्रदेश ले गया। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को कुछ नही बताया। इसी बीच वह अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप ये भी है कि नामजद और उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद उसने शिकायत कर दी थी। महिला ने बताया कि नामजद की पत्नी की जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन मुख्य नामजद को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया। उधर डी.एस.पी. राजकुमार वालिया का कहना है कि इस मामले को चैक करवाया जाएगा। आखिर गिरफ्तारी क्यों नही हुई। महिला उनसे मिल सकती है। उसके साथ इंसाफ होगा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static