पिछले 8 सालों में नल का पानी, सड़क और गैस कनेक्शन लाने के लिए सरकार ने मिशन मोड में काम किया है : बन्तो कटारिया
punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : गेल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग्रह किया है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए 'हर गांव, तहसील और जिले में विकास का दीपक जलाना हैl
बंन्तो कटारिया ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास केवल एक नारा नही हैं और इसे हर पल आत्मसात करने की जरूरत हैंl सबका साथ, सबका विश्वास और सब का प्रयास' के मंत्र पर चल रहे हैंl इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैंl बन्तो कटारिया ने कहा की आजादी के इतने समय बाद तक विद्युतीकृत किए गए 18,000 गांव में से अधिकांश दुर्गम और दूरदराज के इलाकों में से हैंl सरकार पिछले 8 वर्षो में नल का पानी, सड़क और गैस कनेक्शन लाने के लिए मिशन मोड में काम किया हैl
बन्तो कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी हैl साथ ही सूबे की 450 अवैध कॉलोनियो को वैध किए जाने के निर्देश दे दिए हैंl बन्तो कटारिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा। पंचकूला से महेंद्रगढ़ तक और यमुनानगर से सिरसा तक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फ़ैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2017 से 2019 तक 685 अनाधिकृत कालोनियों और को नियमित किया गया है।
बन्तो कटारिया ने कहा 2014 से पहले की बात करें पिछली सरकार की तो उस दौरान की 874 और मुख्य्मंत्री मनोहर लाल की सरकार के कार्यकाल के दौरान की 1100 से अधिक अनाधिकृत कलोनियों को नियमित किया गया है। वहीं 1856 अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का काम जारी है।
बंन्तो कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना व अन्य योजनाओं में 31,000 रुपए से लेकर 71,000 रुपए तक राशि दी जाती है। इस न्यूनतम 31,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 41,000 रुपए करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया हैl
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)