मुख्यमंत्री से नाराज मंत्री तो प्रदेश का विकास कैसे संभव: गीता भुक्कल(video)

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 07:47 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। भुक्कल ने कहा कि आज सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री से नाराज हैं और मंत्रियों से मुख्यमंत्री जी नाराज हैं तो ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे संभव है? लेकिन एक साल में जनता खुद ही इन लोगों की नाराजगी दूर कर देगी। इस दौरान गीता ने आम आदमी पार्टी की रैली पर तंज कसा और इनेलो पर भी निशाना साधा।

गीता ने रोहतक में कृषि मंत्री के नेतृत्व में चल रहे कृषि समिट पर भी कई सवाल खड़े किए। भुक्कल ने कहा कि कृषि समिट में धक्के से किसानों को ले जाया जा रहा है।  विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि हर अधिकारी अपने साथ दस लोगों को लेकर किसान मेले में लेकर आए। भुक्कल ने कहा कि अगर किसानाें के लिए स्वयं रजिस्ट्रेशन कराते तो सरकार को आईना दिख जाता है। भुक्कल ने कहा कि इस तरह के आयोजन कर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही जनता इनसे साारा हिसाब लेकर रहेगी।

हरियाणा में नहीं गल सकती आम आदमी पार्टी की दाल
इस दौरान भुक्कल ने आम आदमी पार्टी की हिसार में हो रही रैली को लेकर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में आम आमदी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है। भुक्कल ने कहा कि जिस दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ आप की सरकार बनाई थी, उनके विश्वास पर ये लोग खरे नहीं उतरे तो हरियाणा में कैसे इनकी दाल गल सकती है। भुक्कल ने कहा कि आप पार्टी को हरियाणा में जमीन तलाशने की बजाए दिल्ली के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।

इनेलो धीरे-धीरे भाजपा में होगी पूरी तरह तब्दील
भुक्कल ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा महागठबंधन करने में कांग्रेस का साथ ना जोडऩे पर दी गई प्रतिक्रिया पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को महागठबंधन करने की आवश्यकता ही नहीं है, ये इसकी आवश्यकता इनेलो को ही है। इनेलो ने शुरू से ही बीजेपी के साथ मिलकर काम किया है और धीरे-धीरे जैसे चुनाव नजदीक आऐंगे इनेलो पूरी तरह से बीजेपी में तब्दील हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static