Rohtak: बेटे के सामने ही पूर्व फौजी ने ली खुद की जान, मौत के बाद मिला सुसाइड नोट...इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 09:53 AM (IST)

झज्जर: झज्जर के गांव मातनहेल में एक पूर्व सैनिक ने अपने बेटे के सामने खुद की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान गांव मातनहेल निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।

पता चला है कि पूर्व सैनिक नरेंद्र घर के आंगन में बैठा हुआ था जबकि उसका बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा मौके पर पहुंचा

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि नरेंद्र आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत था और वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुआ था। रिटायरमेंट के बाद वह घर पर ही रह रहा था। घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है।

डी.सी.पी. धारणा यादव ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं की जा रही कि नोट मृतक ने ही लिखा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवाई जाएगी। शुरूआती जांच में मामला परिवार के आंतरिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static