गायों की नस्ल सुधार के लिए ब्राजील के सहयोग से हिसार में खोला जाएगा एक्सीलेंस सेंटर

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 09:02 PM (IST)

रोहतक(दिनेश): ब्राजील सरकार के सहयोग से हरियाणा के हिसार में गायों की नस्ल सुधार के लिए एक्सीलेंस सेंटर खोला जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने दी है। वे रविवार को रोहतक के गद्दी खेड़ी गांव में प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान विभिन्न पशुपालकों से मुलाकात की और पशुओं के संबंध में जानकारी हासिल की। इस प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति की ओर से किया गया।

 

PunjabKesari

 

मंत्री दलाल ने पशुपालकों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

 

समारोह में अपने संबोधन में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पशुपालकों और किसानों का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान मंत्री दलाल ने पशुपालकों को हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही फसलों के विविधीकरण, बागवानी व झींगा मछली पालन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन तरीकों से किसानों की किस्मत बदल सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान प्रगतिशील हैं। दलाल ने पशुधन क्रेडिट कार्ड स्कीम की जानकारी भी दी। जिन किसानों के पास जमीन नहीं बची है, उन किसानों को इस स्कीम के जरिए बैंक से ऋण दिया जाता है।

 

ब्राजील यात्रा के दौरान देखा गायों का नस्ल सुधार कार्यक्रम

 

जेपी दलाल ने हरियाणा के सभी पशुपालकों को एक कमेटी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पशुपालक उनके पास चंडीगढ़ आएं और फिर बताएं किस तरह से उनके हित में काम किया जा सकता है। इसी दौरान कृषि मंत्री ने अपनी ब्राजील यात्रा का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों ब्राजील गए थे और वहां गायों के नस्ल सुधार कार्यक्रम को देखकर प्रभावित हुए। मंत्री ने बताया कि गुजरात की गिर गाय को ब्राजील भेजा गया था। नस्ल सुधार के बाद वह गाय रोजाना 45 लीटर दूध दे रही है। इसके बाद ब्राजील सरकार के सहयोग से हिसार में भी एक्सीलेंस सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है, ताकि यहां भी गायों के नस्ल सुधार का काम हो और पशुपालकों की आमदनी भी बढे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static