Faridabad : केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, चार दर्जन लोग आग में झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 07:31 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर 24 में केमिकल की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग और वहां हुए ब्लास्ट ने जमकर तबाही मचाई जिसके चलते जहां 3 पुलिसकर्मी और 2 दमकल कर्मी आग की चपेट में आए हैं, वहीं इन घायलों के समेत आसपास से गुजरने वाले लगभग चार दर्जन लोग आग की चपेट में आए हैं l आग की चपेट में आने वाले में लगभग 12 लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि लगभग 30 लोग फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए हैं जहां उनके शुरुआती इलाज चल रहा है l इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है, वहीं फायरकर्मी ने बताया कि उन्हें लगभग 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी l

PunjabKesari

मौके पर पहुंचे बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि अभी वह तमाम जानकारियां ले रहे हैं और यह बड़ा ही दुःख हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल भेजा गया है और जांच करने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी l वहीं एसडीएम त्रिलोकचंद ने बताया कि इस कंपनी के बाहर केमिकल के 30 ड्रम भी रखे हुए थे और ब्लास्ट होने से आने जाने वाले लोग भी चपेट में आए हैं और उनकी जानकारी के अनुसार 22 घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जबकि 12 घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें दो दमकल और तीन पुलिसकर्मी शामिल है ! 

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने बताया कि सेक्टर 24 में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर आई थी। वहां से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिन्हें केमिकल बर्न है, वहीं लगभग 30 घायलों को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल हमारे एम्बुलेंस मौके पर है और अस्पताल में वार्ड को खाली करवाया गया है और छुट्टी पर गए डॉक्टर को वापस बुलाया गया है। हमने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और घायलों को शुरुआती ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static