फरीदाबाद में दामाद ने सास को मारी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 04:24 PM (IST)

डेस्कः फरीदाबाद में सारन थाना क्षेत्र के युवक ने कहासुनी के बाद अपनी सास को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

ये है मामला

जानकारी के अनुसार नंगला एंक्लेव में रहने वाली रीता ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी डेढ़ साल पहले पास में ही रहने वाले रामवीर से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका और रामवीर का मनमुटाव होने लगा। इससे रीता ने अपने बेटी को मायके बुला लिया।

बताया गया कि पिछले एक साल से प्रियंका अपनी मां के पास ही रह रही थी, जिससे रामवीर काफी नाराज चल रहा था। उसने प्रियंका को कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार देर रात रामवीर प्रियंका को लेने के लिए उसके घर गया। जहां उसकी सास रीता से कहासुनी हो गई। इस दौरान रामवीर ने गुस्से में आकर रीता को पेट पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद रामवीर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रीता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static