मालिक को बचाने आया मूक-बधिर नौकर, दोनों की गई जान...ट्यूबवेल चलाते समय हुआ हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 12:19 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद क्षेत्र के गांव अजरावर में खेत में ट्यूबवेल चलाते समय हुए हादसे में किसान और उसके मूक-बधिर नौकर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान को बचाने के प्रयास में नौकर भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

मृतक किसान की पहचान निर्मल सिंह (32) निवासी गांव अजरावर के रूप में हुई है, जबकि उसका नौकर बिहार का रहने वाला था। जो बोल और सुन नहीं सकता। अभी 5 महीने पहले उसे काम पर रखा था, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था और वह खुद भी अपने बारे में नहीं बता पाता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static