Farmer Dallewal Hunger Strike: किसान डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म, 131 दिन बाद पिया पानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 04:05 PM (IST)

डेस्कः  संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद यानी आज आमरण अनशन खत्म कर दिया है। रविवार को फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर आमरण अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे।

26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर थे डल्लेवाल

बता दें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर थे। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने विचार-विमर्श के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

आज श्री फतेहगढ़ साहिब में किसानों की महापंचायत हुई, जिसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई किसान शामिल हुए। इस दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी किसानों को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने अपना आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. और अन्य किसान मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आपको बता दें कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच अगली बैठक 4 मई को होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static