आंदोलन में जा रहे किसान नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विरोध के बाद किया रिहा

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 02:22 PM (IST)

हांसी(संदीप सैनी):किसान आन्दोलन के 6 महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाते हुए काले झंडे लेकर दिल्ली में घूम रहे हांसी के किसान नेता प्रेम मलिक को हिरासत में ले लिया  जिसके बाद हिसार-दिल्ली रोड पर रामायण टोल प्लाजा पर गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मुंडका थाने में प्रेम मलिक को दिल्ली पुलिस ने बैठाए रखा। टोल प्लाजा पर जाम लगा दिये जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हालांकि इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा से आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को जाने दिया। करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर जाम लगाया गया। दिल्ली से किसान नेताओं ने प्रेम मलिक के रिहा करने की स्थानीय किसान नेताओं को सूचना दी, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद टोल प्लाजा से जाम खोल दिया।

बता दें कि किसान आन्दोलन के छह महीने पूरे होने पर किसानों द्वारा काला दिवस मनाया जा रहा है। हांसी से आजाद उम्मीदवार के तौर पर गत विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रेम मलिक भी किसानों के समर्थन में लगाता काम कर रहें हैं और रामायण टोल प्लाजा पर सक्रिय हैं। सूचना है कि प्रेम मलिक काले कपड़े पहनकर हाथों में काले झंडे लेकर दिल्ली में अपने घर से किसान आन्दोलन के स्थान टिकरी बाॅर्डर की तरफ जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दो घंटे तक मुंडका थाने में बैठाकर रखा व फिर छोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली आगे एक और नाके पर पुलिस ने प्रेम मलिक को हिरासत में ले लिया। प्रेम मलिक ने बताया कि वह किसान आन्१के समर्थन में हैं और इस प्रकार से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में लेना सरासर लोकतंत्र में मिले अधिकारों का हनन है। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं, प्रेम मलिक की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही रामायण टोल प्लाजा पर किसान आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। मलिक के छोड़े जाने के एक घंटे बाद किसानों ने रामायण टोल पर जाम खोल दिया।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static