भैंसों को बच्चों की तरह रखता है ये किसान, कमरे में लगवा दिया AC, जानिए इस स्पेशल रूम की खासियत
punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 10:17 PM (IST)

रोहतक (यकीन कुमार) : देशभर में हरियाणा खेती-बाड़ी और पशुपालन के लिए जानता जाता है। यहां के लोग पशुपालन बड़ी संख्या में करते हैं। हरियाणवी लोग पशुओं की सेवा बच्चों की तरह करते हैं। आजकल ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला है, रोहतक जिले के एक गांव में। यहां एक किसान ने अपनी भैंसों को गर्मी और मक्खी-मच्छरों से बचाने के लिए स्पेशल कमरा बनवाकर उसमें AC से लेकर सारी सुविधाएं दी हैं।
महम क्षेत्र के गांव बेडवा के रहने वाले विकास राणा एक किसान हैं। खेती-बाड़ी के साथ-साथ वह डेयरी फार्म का भी काम करते हैं। विकास राणा ने बताया कि उनका परिवार शुरु से ही खेती का काम करता है। घर के लिए दूध-दही की जरुरत होती है इसलिए वह शुरु से ही भैंसें रखते हैं। विकास ने बताया कि गर्मी के दिनों में उमस भरी गर्मी और मक्खी-मच्छरों से दूधारू भैंसे बहुत परेशान होती हैं। इस वजह से वह दूध भी काफी कम देती हैं।
यूरोपियन देशों से आया आइडिया
विकास राणा ने बताया कि यूरोप के कई देशों में पशुओं की देखभाल बहुत अच्छे से की जाती है। यहीं से उन्हें भी आइडिया कि क्यों ने पशुओं के लिए वातावरण बेहतर बनाया जाए। इसके लिए उसने पशुओं के लिए AC लगाने की सोची।
स्पेशल कमरा करवाया गया है तैयार
विकास ने बताया कि उसने अपने घर में पशुओं के लिए एक 20x12 के साइज़ का एक स्पेशल कमरा तैयार करवाया। जिसमें एक एसी लगवाया गया। इस कमरे में टायलें और छत पर फॉल सीलिंग करवाई गई है ताकि, मक्खी-मच्छरों से पशुओं को बचाया जा सके। वहीं फर्श पर पशुओं के लिए मैट लगवाया गया। यह मेट से फिसलन नहीं बनती और भैंसें आराम से बैठ सकती हैं।
कमरे में लगवाया गया है बेड
किसान विकास राणा ने बताया कि उन्होंने इस कमरे की एक साइड में बेड भी लगवाया है। रात को पशुओं को कुछ हो जाए तो इमरजेंसी में उनकी संभाल करने के लिए एक आदमी हमेशा मौजूद रहता है। इसलिए उसके रेस्ट के लिए यह बेड लगवाया गया है। वहीं कमरे में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया है जो फोन से कनेक्ट है। यह पशुओं के कमरे में नजर बनाकर रखता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)