Rabi Crop MSP: किसानों को भी दिवाली का तोहफा, सरकार ने इन 6 फसलों पर बढ़ाई MSP

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 03:50 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : देश के करोड़ों किसानों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है। त्योहार से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार 87,657 करोड़ रुपए खर्च करेगी। रबी की 6 फसलों में गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और सनफ्लॉवर सीड्स के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ऐलान कर दिया गया है। 

सरसों की MSP 300 और गेहूं 150 रुपए बढ़ी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई एमएसपी दरों में अब गेहूं की एमएसपी 150 रुपए बढ़ा दी गई है और अब नई दर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल होगी। इसी तरह सरसों की एमएसपी 300 रुपए बढ़ाई गई है। अब इसकी नई खरीद दर 5,950 रुपए प्रति क्विंटल होगी। नई एमएसपी दरों में अब जौ की दर 130 रुपए बढ़ाई गई और इसकी नई दर 1,980 रुपए प्रति क्विंटल होगी। इसी तरह चना (देसी) की एमएसपी में 210 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और इसकी नई दर 5,650 रुपए प्रति क्विंटल होगी। मसूर की दर 275 रुपए बढ़ाई है और इसकी नई एमएसपी दर 6,700 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं तिलहन की फसल सनफ्लॉवर सीड्स की दर 140 रुपए बढ़ाई गई है और इसकी नई दर 5,940 रुपए प्रति क्विंटल होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static