एक तो चोरी उसके ऊपर सीना जोरी, पराली में आग लगाने से रोका तो अधिकारियों को बंधक बना पीटा

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 04:40 PM (IST)

घरौंडा (विवेक राणा): जागरुक करने के बाद भी हरियाणा में धान की पराली में आग लगाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अधिकारी गांव-गांव पहुंच कर किसानों को इसके बारे में जागरुक कर रहे हैं, लेकिन किसानों पर इसका असर कम देखने को मिल रहा है। इसी बीच घरौंडा के गांव कैमला में जब दो कृषि सुपरवाइजरों ने किसानों को कृषि अवशेषों में आग लगाने से रोको तो वह भड़क गए। उन्होंने दोनों सुपरवाइजर को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। 

इतना ही नहीं किसानों ने दोनों सुपरवाइजर के साथ मारपीट भी की, जिससे कृषि कर्मचारियों को चोटें आई। कृषि सुपरवाइजर विजय व अभिषेक के अनुसार उन्होंने शाम के समय कैमला गांव में जब किसानों को खेतों के अवशेषों में आग लगाते देखा तो उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर किसान भड़क गए और उन्हें बंधक बनाकर पीटा। 

सुपरवाइजर का आरोप है कि किसानों ने शराब पी रखी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दोनों कृषि कर्मचारियों का इलाज घरौंडा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static