(VIDEO) सोनीपत में चोरी के शक में ''तालिबानी सजा'', बेगुनाही की गुहार लगाते रहे दोनों युवक...रूंह कंपाने वाला वीडियो वायरल
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 05:49 PM (IST)
सोनीपत : जिले के मेहंदीपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससो हर किसी की रूंह कांप जाएगी। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों को चोरी के शक में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ लोग युवकों से चोरी करने के बारे में पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को बांधकर बैठाया गया है और उनके साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर वे खुद को बेगुनाह बताते हुए एक-दूसरे पर मौके पर लाने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों के हाथ-पैरों में डंडा फंसाकर रस्सियों से बांधकर, खेतों में बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में मौजूद लोग युवकों से उनका नाम, गांव और जाति भी पूछते नजर आ रहे हैं।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों पर लगाए गए आरोप कितने सही हैं और वीडियो में दिखाई दे रही घटना कब की है। अब नजरें पुलिस की कारवाई पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है, शिकायत मिली है या नहीं, और मामले में कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)