किसानों ने धरने के चौथे दिन सड़क पर लगाया जाम, मांगों को जल्द पूरा करने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:01 PM (IST)

ऐलनाबाद(सुरेन्द्र सरदाना):  शहर में विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में किसानों का धरना आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इस दौरान किसानों ने सड़क पर दरी बिछाकर रोष प्रकट किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की चेतावनी दी है।

किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिहाग ममेरा ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि किसान विभिन्न मांगों के लेकर धरने पर बैठे है। जिसमें किसान का वर्ष 2020 का फसल बीमा, 2020-21 का ऑपरेटिव सोसायटी बैंक का क्लेम, 2022 का फसल बीमा, सिरसा से वाया ऐलनाबाद से गांव कर्मशाला 2022 का फसली बिमा जारी करवाने,सिरसा से वाया ऐलनबाद से गांव कर्मशाना जैसी मांगे शामिल है। उन्होंने कहा कि नकली डीएपी खाद बीज और स्प्रे को पकडे जाने पर उनके 3 सैंपल की जगह 4 सैंपल करवाने व एक सैंपल किसान को करवाने के लिए इजाजत दी जाय। ताकी प्राइवेट लैब से जांच करवा जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती,तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सैकड़ों किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।  

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static