किसानों ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, जल्द समाधान के लिए दी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 04:00 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित): भारतीय किसान यूनियन की शहरी इकाई द्वारा प्रॉपर्टी आईडी सर्वे, सैनिटेशन व एसडीसी पोर्टल में हुए भ्रष्टाचार को नगर निगम की गेट के बाहर ताला चाबी लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान मेयर मदन चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे खुद ही कार्यालय में ताला लगा देंगे।

बता दें कि नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे कराया गया था। जिसके बाद निगम द्वारा उस कंपनी को पेमेंट कर दी गई। इसके बावजूद भी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने के लिए लोगों को बार-बार निगम के चक्कर काटने पड़ रहे है और उनसे पैदा भी लिया जा रहा है,जिससे जनता को काफी परेशानी हो रही है।   

इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य गुरमीत अत्रि के कहा की जितना भ्रष्टाचार पिछले 5 साल में हुआ है। उतना अभी तक नहीं हुआ है। जिस प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे कंपनी द्वारा कराया गया था उस कंपनी ने सारा सर्वे गलत किया और इसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 50% से ज्यादा सर्वे गलत किया है। उसको सत्ता में बैठे नेताओं ने सही बता कर बिल पास कर दिया गया है और उसकी पेमेंट भी कर दी गई है। धरातल पर यह सारा सर्वे गलत हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static