मदीना गांव के किसान पहुंचे दिल्ली, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ किया भोजन

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 08:48 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): मदीना गांव के किसान आज दिल्ली पहुंचे,जहां उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लंच किया। इस दौरान महिलाएं ने कहा कि हमारी सूखी रोटी खाकर उन्होंने हमें शानदार भोजन कराकर अपना वादा पूरा किया है। यह पूरा कार्यक्रम राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से संपन्न हुआ।     

महिलाओं ने गीत गाते हुए निवास में किया प्रवेश

PunjabKesari 

बता दें कि 8 जुलाई को राहुल गांधी मदीना गांव आए थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की। साथ ही उनके साथ लंच भी किया। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों दिल्ली आने के लिए न्योता दिया था। जिसके बाद आज किसान, महिलाएं और उनके बच्चे दिल्ली पहुंच गए। वहीं महिलाओं ने गीत गाते हुए राहुल गांधी के निवास में प्रवेश किया। साथ ही उनके साथ 43 लोगों ने भोजन किया।

              (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

    

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static