शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, रास्ते बंद होने से चिंता में पड़े व्यापारी, बॉर्डर पर 24 घंटे चल रही लंगर की व्यवस्था

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 02:45 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर सहित तमाम रास्ते बंद है। जससे कई लोगों को परेशानी हो रही है। रेहड़ी फड़ी लगाने वालों से लेकर ऑटो चलाकर जीवन गुजर बसर करने वाले भी ग्राहक न आने से चिंता में हैं।

बता दें कि अंबाला पंजाब के नजदीक है तो काफी व्यापार पंजाब के आसपास के जिलों के भरोसे है। ऐसे में किसान आंदोलन चल रहा है और पंजाब से आने वाले सभी रास्ते बंद है। जिसके चलते पंजाब से यहां लोग नही आ पा रहे। जिस कारण रेहड़ी फड़ी लगाने वालों से लेकर छोटे दुकानदार तक प्रभावित है। इतना ही नहीं ऑटो चलाने वाले रोज कमाकर जिंदगी गुजर बसर करते हैं। उनका काम ऐसे में ज्यादा प्रभावित है। उनका कहना है वे रोज का खर्च भी नहीं निकाल पा रहे।

अंबाला की कपड़ा मार्किट में जरा भी चहल पहल नहीं है। पंजाब, हिमाचल से आने वाला ग्राहक या यहां व्यापारी नहीं आ पा रहे। जिसके चलते एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट में व्यापारी ग्राहक न आ पाने से चिंता में है और सरकार से जल्द मसले का हल चाहते हैं। अंबाला और पंजाब के आसपास के गांव से आने वाले ग्राहकों की वजह से रेहड़ी फड़ी का काम भी चल जाता है। लेकिन इन दिनों किसान आंदोलन के चलते रेहड़ी फड़ी भी बंद पड़ी है। जिसके चलते रेहड़ी फड़ी वाले भी रोजी रोटी को लेकर चिंतित है। वे सरकार से किसानों की मांग पर जल्द गौर करने की मांग कर रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर लंगर की व्यवस्था

शंभू बॉर्डर पर किसान 13 फरवरी से डटे हैं आज 8 वां दिन है। खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच किसानों की बॉर्डर पर संख्या कम नही हो रही। अन्नदाता शंभू बॉर्डर पर 24 घंटे लंगर चला मोर्चे पर डटे किसानों का पेट भर रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर खाने में हर चीज की व्यवस्था की गई है। चाय से लेकर फ्रूट्स तक की सेवा दी जा रही है। मोर्चे पर सेवा संभाल रहे लोगों का कहना है कि खाने की व्यवस्था जारी रहेगी किसी तरह की दिक्कत या नही आने दी जाएगी। वे अपनी मांगों को मनावाकर वापस लौटेंगे कल तक बात नहीं बनी तो ये पक्का दिल्ली कूच करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static