मौसम बदलने से किसान परेशान, गर्मी से फसल को खतरा

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 09:56 AM (IST)

रादौर(कुलदीप): जैसे-जैसे तापमान बड़ रहा है वैसे-वैसे किसानों की परेशानी भी बढ़ने लगी है क्योंकि तापमान बढ़ने और गर्म हवा चलने के कारण गेहूं की फसल जल्दी पक रही है और इसको लेकर कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव से फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रादौर ब्लाक में 14 हजार चार सौ चालीस हैक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ना भी लाजमी है। 

रादौर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के खंड कृषि विकास अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव का असर इस बार गेहूं की फसल पर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा की गेहूं के जिस दाने को पकने का समय मिलना चाहिए था, वो समय से पहली पड़ रही गर्मी के कारण नहीं मिल सका है, जिस वजह से गेहूं का दाना जल्दी तैयार हो  जाने के कारण उसका वेट कम होगा। जिससे फसल का उत्पादन घटेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रति एकड़ 10 से 20 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वही उन्होंने बदलते मौसम का मुख्य कारण ग्लोबल वर्मिंग बताया है। 

मार्च महीने में ही इस बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आमतौर पर इतना तापमान अप्रैल के पहले व दूसरे सप्ताह में होता है। मौसम की इस मार से गेहूं की फसल समय से पहले पक रही है। ऐसे में फसल पक जाने के कारण मार्च महीने के अंत तक इस फसल को काटना ही पड़ेगा।   

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static