यूक्रेन युद्ध में धकेले गए फतेहाबाद के दूसरे युवक विजय की भी मौत, 7 महीने बाद आज परिवार को मिलेगा पार्थिव शरीर
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:53 AM (IST)
फतेहाबाद (रमेश कुमार) : रूस की धरती पर युद्ध की आग ने फ़तेहाबाद के एक और परिवार को उम्र भर का गम दे दिया है। यूक्रेन युद्ध में धकेले गए फतेहाबाद के गांव कुम्हारिया के दूसरे युवक विजय की भी मौत हो चुकी है। अब सात महीने के लंबे और दर्दनाक इंतजार के बाद विजय का शव आज गांव पहुंचेगा। परिजन शव लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं।
रूस गए विजय और अंकित 11 सितंबर से ही परिवार से सम्पर्क में नहीं थे। इन दोनों युवकों को यूक्रेन युद्ध के मैदान में धकेल दिया गया था, जिसके बाद से ही इनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। अंतिम बार वीडीओ भेज कर उन्होंने बताया था कि उन्हें यूक्रेन युद्ध मे भेजा जा रहा है। इसके बाद उनके मेसज नहीं आएंगे। उन्हें बचाया जाए। माना जा रहा है कि इन दोनों की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी थी, लेकिन परिजनों तक यह खबर पहुंचने में महीनों लग गए। दुखद सिलसिले की शुरुआत 4 अप्रैल को हुई थी, जब अंकित की कंकाल रूपी बॉडी गांव लाई गई थी। अब विजय की भी मौत की पुष्टि हो गई है।