भाभी ने देवर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, आहत होकर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम... जानकर कांप उठेगी रुह

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:59 PM (IST)

करनाल : करनाल के पुरानी चुंडीपुर में एक व्यक्ति ने घर के पंखें पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पर उसी की भाभी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। आरोपों से आहत होकर फंदा लिया। आरोप है कि भाभी ने अपने अपने मायके वालों को बुलाकर मृतक के साथ मारपीट करवाई और फिर खुद ही थाने में मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दे दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दो बच्चों का पिता था जोगिंद्र 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई है, जो चुंडीपुर का रहने वाला था। वह दो बच्चों का पिता था और करनाल में पालिश का काम करता था। सुसाइड से पहले बनाया 15 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

भाभी ने झूठे आरोप लगवाकर भाइयों से करवाई मारपीट 

बेटी ने देखा पंखे से लटका शव मृतक की बेटी ने बताया कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। जब वह अंदर गई तो देखा कि उसके पिता पंखे से लटके हुए थे। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटी का आरोप है कि उसकी चाची ने झूठे आरोप लगाकर अपने भाइयों से उसके पिता की पिटाई करवाई थी, जिससे वह काफी आहत थे। मारपीट के बाद चाची अपने मायके चली गई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static