मानवता शर्मसार: अस्पताल के शौचालय में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 09:02 AM (IST)

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत में एक बार फिर कलयुगी मां-बाप की घिनौनी हरकत देखने को मिली जहां एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिविल अस्पताल के शौचालय में फेंका। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से भ्रूण के मां-बाप का पता लगाने में जुटी है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की शवगृह में भिजवाया गया है। फिलहाल सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)