जिला कारगार में दो गुटो के बीच जमकर मारपीट, सिटी थाने में मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 07:41 PM (IST)

सोनीपत ( सन्नी मलिक): जिला कारागार से दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि दो गुटो में वर्चस्व को लेकर मारपीट हई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर जेल  प्रशासन ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार जो पंजाब के रहने वाले हैं, वह सोनीपत जिला जेल में हत्या के मुकदमे में सजा काट रहे हैं। देवेंद्र का काफी समय पहले झगड़ा होना बताया जा रहा है। उसी के बाद बुधवार को देवेंद्र पर मोहित, साहिल, संजय, सतीश नाम के बंदियों ने हमला कर दिया। वहीं झगड़े में किसी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आरोपियों ने हांथ पैर का इस्तेमाल किया है। वहीं इम मारपीट में देवेंद्र को चोटें आईं हैं। वहीं जिला प्रशासन की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है इनके बीच लड़ाई

सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि जेल प्रशासन द्वारा शिकायत दी गई कि जेल में झगड़ा हुआ है। पीड़ित बंदी देवेंद्र पंजाब का रहने वाला है, वह 302 के एक मामले में सजा काट रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया की इन्हीं के साथ काफी समय पहले देवेंद्र का झगड़ा हुआ था। उसी मामले को लेकर आरोपियों ने देवेंद्र पर हमला किया है। जिसके बाद देवेंद्र को चोट आई है। वहीं मारपीट में किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

                  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static