दहेज में लाखों रुपए व गाड़ी मांगने पर वर-वधू पक्ष में जमकर हुआ बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 12:51 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में मंडी सैनियान में एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। शादी में किसी बात को लेकर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। 

बताया जा रहा है कि बारात हिसार के ऋषि नगर से हांसी मंडी सैनियान में आई हुई थी। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों ने कहा है कि लड़के वालों ने फेरे से पहले उनसे गाड़ी और पांच लाख नकद देने की मांग की। लड़की वालों ने कहा कि पैसे ना देने पर उनसे झगड़ा करने लगे। शादी समारोह पर लड़का पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ भी की और उनके साथ मारपीट की। 

वहीं लड़के के पिता मनीराम ने बताया कि नाचने की वजह से बारात गेट पर पहुंचने में कुछ देर हो गई। इसी बात को लेकर लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने पुठी मंगल गांव से से कुछ लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पक्ष के कई लोगों को चोट आई है जिनका इलाज हिसार के सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे है। दहेज ना देने की वजह से बरात को वापस ले गए है और उनके साथ मारपीट भी करके गए है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static