करनाल में दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला, 22 लोगों पर केस दर्ज, 2 अरेस्ट
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 04:50 PM (IST)

करनालः जिले के जटपुरा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कि और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें ये मामला आपसी रंजिश का है। प्लॉट को लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार जटपुरा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद ने शनिवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद में ईंट-पत्थर चलते हैं। इससे पहले भी होली वाले दिन भी विवाद हो गया था।
इस मामले को डीएसपी हेडक्वार्टर नायब सिह ने कहा कि पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दो लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हो गई है। एतियात के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)