डेरा के पांच प्रवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्लीःराम रहीम पर कोर्ट के फैसले के बाद हुई हिंसा के मामले में डेरा के पांच प्रवक्ताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो सकती है। जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के वकील और मुरथल गैंगरप मामले में एमइएस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने अदित्य इंसा, धीमान सिंह इंसा, दिलावर इंसा, पवन इंसा व महेंद्र इंसा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है।

इन पांचों लोगों पर राम रहीम पर फैसले के बाद हिंसा भड़काने का आरोप है। इस हिंसा में पंचकूला में कई जगह पर तोड़फोड़ अौर आगजनी हुई थी जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। कई मीडिया कर्मियों पर भी हमला हुआ था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने हिंसा के आरोप में 500 लोगों को गिरफ्तार किया है अौर इस हिंसा को भड़काने के लिए डेरा के 5 प्रवक्ताअों पर आरोप लगे हैं। जिन पर अब FIR दर्ज हो सकती है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static