करनाल के रामनगर स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के घर पर लगी आग
punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 12:38 PM (IST)
करनाल(विकास मेहला): आज सुबह 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करनाल में स्थित राम नगर वाले घर से अचानक धुंआ व आग के लपटें निकलती दिखाई दी। अास-पास के लोगों ने फायर बिर्गेड को सूचना दी और खुद अाग बुझाने में जुट गए। आग में कम्प्यूटर, प्रिंटर के साथ-साथ काफी कॉपी किताबें भी जल गई
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर करनाल के भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद व अन्य नेता पहुंचे। जगमोहन आनंद ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री के निवास स्थान का है तो इसकी जांच जरुर होनी चाहिए।
हम आपको बता दे कि 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के इसी घर में रहे थे। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार इसी घर से किया था। अब भी मुख्यमंत्री जब भी करनाल आते है तो अक्सर यहां आते हैं। करनाल के एस पी सुरेंदर भौरिया भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और गहनता से जांच की जाएगी।