सोहना रोड पर कंक्रीट मिक्सर प्लांट में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 06:50 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना रोड पर गांव इस्लामपुर के पास एक कंक्रीट मिक्सर प्लांट में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसने आग पर काबू पाया। वहीं, इस घटना के कारण यहां जाम लग गया जिसे खुलवाने में ट्रेफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

लोगों की मानें तो कंक्रीट मिक्सर प्लांट राजीव चौक से सुभाष चौक की तरफ जा रहा था। जब यह ट्रक इस्लापुर के पास पहुंचा तो इसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उंची हो गई। अगले हिस्से में आग देखकर ड्राइवर तुरंत ही ट्रक से नीचे कूद गया जिसके बाद ट्रक के केबिन को आग की लपटों ने पूरी तरह से घेर लिया। ट्रक ड्राइवर सौरभ की मानें तो आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं, आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने अपने घरों से पानी का पाइप लगा दिया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

 

PunjabKesari

 

वहीं, चंद कदमों की दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों को जब ट्रक में आग लगे होने की सूचना मिली तो एयरफोर्स स्टेशन से दमकल की गाड़ी को मौके पर भेजा गया जिसने आग पर काबू पा लिया। वही घटना के कारण सोहना रोड पर जाम लग गया जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस को कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा। करीब एक घंटे तक राजीव चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static