Factory Fire: पानीपत में फैक्टरी में आग का तांडव, वेस्ट मैटीरियल और मशनरी जलकर राख
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 08:38 AM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बापौली स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पड़ा वेस्ट मैटीरियल और मशनरी जलकर राख हो गया। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से 9 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। प्रत्येक गाड़ी के 10 राउंड लगे। फैक्टरी संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)