हरियाणा में लिबर्टी शूज वेयरहाउस में लगी आग, कर्मचारियों में मची भगदड़...मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद
punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 11:17 AM (IST)
पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले में आज सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई है जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, एनएफएल और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं। पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)