अखंड पाठ के भोग के बाद स्थगित किया जाएगा 400 दिनों से चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा

punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 08:29 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पिछले 400 दिनों से अधिक से चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा 15 दिसंबर को अखंड पाठ के भोग के बाद स्थगित कर दिया जाएगा। दिल्ली बॉर्डर पर धरना स्थगित किए जाने के बाद अब जिलों में चल रहे किसानों के धरने भी स्थगित किए जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि सिरसा में चल रहा पक्का मोर्चा हरियाणा का सबसे पहला किसानी मोर्चा है। पंजाब में आंदोलन शुरू होने के बाद सबसे पहले हरियाणा में सिरसा में पक्का मोर्चा लगाया था। ये मोर्चा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह के घर के पास लगाया गया था। सरकार द्वारा कृषि कानून रदद् करने के बाद किसान अब अपने घर वापिस लौट गए हैं।

पक्का मोर्चा पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि 6 अक्टूबर 2020 को इस पक्के मोर्चे की शुरुवात की गई थी। मोर्चा दिल्ली आंदोलन के दौरान लगातार जारी रहा। अब मोर्चे पर अखण्ड पाठ का भोग रखा गया है। 15 दिसंबर को अखण्ड पाठ के भोग के बाद इस धरने को स्थगित कर दिया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static