हरियाणा के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट, कई जगह पर जमा पाला...जानें अब कब होगी बारिश

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 08:39 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। सूबे में शीतलहर लहर चल रही है। जिसके चलते कई जिलों में कोहरे से हरियाणावासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड महसूस होगी। हरियाणा के राजस्थान से लगते इलाकों में पाला भी जम रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला शामिल हैं। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध पड़ सकती है। शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रात का तापमान जमाव बिंदू की ओर

प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरावट पर है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। 24 जनवरी को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में 3 डिग्री के आस-पास रहा। कई जिलों में रात के समय पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी रही। कल से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static